प्रयागराज में 2 अगस्त को होगी AIMOC की महत्वपूर्ण बैठक
प्रयागराज में 2 अगस्त को होगी AIMOC की महत्वपूर्ण बैठकप्रयागराज, उत्तर प्रदेश। अखिल भारतीय मनिहार संगठन परिसंघ (AIMOC) की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक 2 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक बिग बॉस एजेंसी, करेली मस्तान मार्केट, जिला प्रयागराज में होगी।बैठक में AIMOC के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट इंजीनियर रियाजुद्दीन मनियार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मनिहार बिरादरी के सशक्त संगठन, शिक्षा एवं रोजगार, आर्थिक-सामाजिक विकास, आपसी सहयोग, भाईचारे तथा भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।आयोजकों ने प्रयागराज सहित आसपास के सभी जिलों के मनिहार, चूड़िहार, सिद्दीकी, लखेरा, लहेरी, शीशगर एवं संबंधित बिरादरियों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।AIMOC का कहना है कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, एकता और सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाकर समाज के भविष्य एवं विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना है।बैठक से संबंधित जानकारी अथवा सहायता के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:9892919173 | 9167007070 | 9451414630 | 93050 90013अधिक जानकारी के लिए AIMOC की आधिकारिक वेबसाइट www.aimoc.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।